Breaking Newsआपकी आवाज, हमारी कलमएमपी स्कॉल

MP News: 2013 के बाद कांग्रेस 50 चुनाव हारी, शिवराज बोले- सोनिया जी को लेनी पड़ी राज्यसभा में बैकडोर एंट्री

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं समेत 2013 के बाद कांग्रेस के चुनाव हारने की सूची जारी करते हुए कहा कि मैडम सोनिया गांधी जी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया।

भोपाल: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं समेत 2013 के बाद कांग्रेस के चुनाव हारने की सूची जारी करते हुए कहा कि मैडम सोनिया गांधी जी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। उनकी राज्यसभा में बैक डोर एंट्री हुई है। अब जिसके सर्वोच्च नेता का ही आत्मविश्वास हिल गया हो, उस पार्टी का क्या होगा यह कल्पना की जा सकती है।

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मुंबई में समापन को लेकर कहा कि कांग्रेस डूबता जहजा है । यहां पता ही नही लग रहा है कि कौन कहा है … एक तरफ पार्टी की सबसे सीनियर नेता सोनिया गांधी ने राज्यसभा में बैकडोर से एंट्री की है। जिस पार्टी के सर्वोच्च नेता का ही आत्मविश्वास हिल गया हो, उस पार्टी का क्या होगा यह कल्पना की जा सकती है। 2014 से अब तक करीब 50 चुनाव कांग्रेस पार्टी ने हारे हैं। इसी के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व के दौरान कांग्रेस छोड़ने वाले बड़े नेताओं की सूची भी जारी की और कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्रियों और नेताओं के नाम भी गिनाए।

भोपाल स्थित अपने निवास पर मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- चुनाव का शंखनाद हो चुका है। पूरे देश में उत्साह और उमंग का वातावरण है। चुनाव का ऐसा उत्साह मैंने पहले कभी नहीं देखा। मैंने अभी देश के लगभग 10 राज्यों का दौरा किया है। दक्षिण सहित हर राज्य में अभूतपूर्व उत्साह है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकप्रियता के शिखर पर हैं। वे ऐसे अद्भुत नेता हैं जो केवल चुनाव की नहीं सोचते, वे आज से ही 2047 की सोच रहे हैं। विकसित भारत का निर्माण उनका संकल्प और गारंटी दोनों हैं। जनता को ये विश्वास है कि वो इसको पूरा करेंगे ही, क्योंकि मोदी जी की गारंटी पूरी होने की गारंटी है।

भाजपा चमकता सूर्य और कांग्रेस डूबता जहाज
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक तरफ बीजेपी पूरी तरह से तैयार है। भाजपा प्रखरता से चमकता हुआ सूर्य है तो वहीं कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। कांग्रेस में न तो दिशा है न दृष्टि है। इसलिए कांग्रेस की दशा भी बहुत खराब हो रही है। सेनापति खुद भ्रमित है। कई जगह से सेना गायब है और कई जगह सेनापति ही गायब। अबकी बार 400 पार यह बीजेपी का नारा नहीं, जनता की उद्घोषणा है।

सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार किया, बैकडोर से राज्यसभा में एंट्री ली
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया, उनकी राज्यसभा में बैक डोर एंट्री हुई है। अब जिसके सर्वोच्च नेता का ही आत्मविश्वास हिल गया हो, उस पार्टी का क्या होगा यह कल्पना की जा सकती है। 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था और अमेठी से खुद राहुल गांधी जी चुनाव हार गए थे। अभी अगर इतिहास देखें तो एक के बाद एक लगभग 50 चनाव कांग्रेस ने हारे हैं। 2013- 14 के बाद, कई उनके मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस छोड़ दी और कई जगह उनको चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे। कांग्रेस ऐसा दल बन गई है जिसके पास न तो अब सेना बची है और न सेनापति, चुनाव लड़ने वालों का टोटा पड़ा हुआ है, जब मैडम चुनाव नहीं लड़ रहीं तो बाकी बड़े नेताओं ने भी हाथ उठा दिए ।

राहुल ऐसे कप्तान उनको नहीं पता कब क्या करना है
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा दल बन गई है, जिसके पास ना तो अब सेना बची है और ना सेनापति। चुनाव लड़ने वालों का टोटा पड़ा हुआ है। जब मैडम चुनाव नहीं लड़ रहीं तो बाकी बड़े नेताओं ने हाथ उठा दिए। राहुल गांधी जी तो ऐसे कप्तान हैं, जिन्हें यह पता ही नहीं है कि कब क्या करना चाहिए। जब उन्हें चुनाव की तैयारी करना चाहिए तो वे यात्रा करते हैं। जब उन्हें यात्रा करनी चाहिए तो विदेश में छुट्टी मनाते हैं और चुनाव में हारने के बाद ईवीएम-ईवीएम चिल्लाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल जी की तो यह हालत होती है कि वो जहां जाते हैं वहां हम तो डूबे हैं सनम तुमको भी ले डूबेंगे। अब बेचारे अखिलेश जी, तेजस्वी जी जिनके साथ उनका गठबंधन हुआ उन्हें भी साथ ले डूबे। अब केजरीवाल जी का भी भला नहीं होने वाला है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2014 से कांग्रेस छोड़ने वाले बड़े नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों की सूची भी जारी की।

2014 से 2020 तक कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता

  • हिमन्ता बिस्वा सरमाः 21 जुलाई 2014
  • चौधरी वीरेन्द्र सिंह: 16 अगस्त 2014
  • रंजीत देशमुखः 1 अक्टूबर 2014
  • जीके वासन: 3 नवंबर 2014
  • जयंती नटराजन: 30 जनवरी 2015
  • पेमा खांडूः 16 सितंबर 2016
  • रीता बहुगुणा जोशी: अक्टूबर 2016
  • एन बीरेन सिंह: अक्टूबर 2016
  • शंकर सिंह वाघेला: 21 जुलाई 2017
  • नारायण राणे: 21 सितंबर 2017
  • टॉम वडक्कन: 15 मार्च 2019
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 मार्च 2020
  • केपी यादव
  • प्रियंका चतुर्वेदी

2021 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता

  • पीसी चाको: 10 मार्च 2021
  • जितिन प्रसाद: 9 जून 2021
  • सुष्मिता देवः 16 अगस्त 2021
  • ललितेश त्रिपाठी: 24 सितंबर 2021
  • लुई जिन्हो फलेरो: 27 सितंबर 2021
  • पंकज मलिक: 20 अक्टूबर 2021
  • हरेन्द्र मलिकः 20 अक्टूबर 2021
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह: 2 नवंबर 2021
  • रवि नाइक: 7 दिसंबर 2021 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता
  • इमरान मसूद: 10 जनवरी 2022
  • अदिति सिंह: 20 जनवरी 2022
  • सुप्रिया एरॉन: 22 जनवरी 2022
  • आरपीएन सिंह: 25 जनवरी 2022
  • अश्विनी कुमारः 15 फरवरी 2022
  • रिपुन बोरा: 17 अप्रैल 2022
  • हार्दिक पटेल: 18 मई 2022
  • सुनील जाखड़: 14 मई 2022
  • कपिल सिब्बल: 16 मई 2022
  • कुलदीप बिश्नोई: 3 अगस्त 2022
  • जयवीर शेरगिलः 25 अगस्त 2022
  • गुलाम नबी आजाद: 26 अगस्त 2022
  • दिगम्बर कामत 2023 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता
  • अनिल एंटनी
  • सीआर केसवन

2024 में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले बड़े नेता

  • मिलिंद देवड़ा
  • अशोक चव्हाण
  • गीता कोड़ा
  • बाबा सिद्दीकी
  • राजेश मिश्रा
  • अमरीश डेर, गुजरात कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष
  • जगत बहादुर अन्नू, जबलपुर महापौर
  • चांदमल जैन, राजस्थान कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष • बसवराज पाटील, महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष
  • नारण राठवा, सांसद कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्रीः
  • किरण कुमार रेड्डी, पूर्व सीएम, आंध्र प्रदेश – बीजेपी में शामिल हुए
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व सीएम, पंजाब – बीजेपी में शामिल हुए
  • एसएम कृष्णा, पूर्व सीएम, कर्नाटक – बीजेपी में शामिल हुए
  • दिगंबर कामत, पूर्व सीएम, गोवा – बीजेपी में शामिल हुए
  • विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम, उत्तराखंड – बीजेपी में शामिल हुए
  • पेमा खांडू, पूर्व सीएम, अरुणाचल प्रदेश – बीजेपी में शामिल हुए
  • अशोक चव्हाण, पूर्व सीएम महाराष्ट्र – बीजेपी में शामिल हुए • एन डी तिवारी, पूर्व सीएम, उत्तराखंड बीजेपी में शामिल हुए
  • रवि नाइक, पूर्व सीएम गोवा – 2000 में कांग्रेस छोड़ी और बीजेपी में शामिल हुए.
  • 2002 में फिर से कांग्रेस में लौटे और 2021 में फिर से बीजेपी में शामिल हुए.
  • गुलाम नबी आजाद, पूर्व सीएम, जम्मू-कश्मीर – अपनी पार्टी बनाई
  • अजीत जोगी, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ – अपनी पार्टी बनाई
  • लुइजिन्हो फलेरो, पूर्व सीएम गोवा – टीएमसी में शामिल हुए (2023 में टीएमसी छोड़ दी)
  • किरण कुमार रेड्डी, पूर्व मुख्यमंत्री आंध्र प्रदेश
admin
the authoradmin

Leave a Reply