भोपाल: भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) एलुमनी एसोसिएशन के मध्य प्रदेश चैप्टर का वार्षिक मिलन समारोहकनेक्शन्स 2026” हाल ही में भोपाल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में लोकप्रिय ओटीटी सीरीज ‘पंचायत’ के अभिनेता चंदन रॉय कोएलुमनी ऑफ द ईयर’अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

चंदन रॉय ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी और आज अभिनय की दुनिया में एक मजबूत पहचान बना चुके हैं। समारोह में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आईआईएमसी के पूर्व छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. आशीष जोशीने की। इस अवसर पर संस्थान के पूर्व महानिदेशकप्रो. संजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष दीप्ति चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल सौमित्र, महासचिव मानसी समाधिया, वरिष्ठ एलुमनी दिनेश कुमार, पी.के. मोहंती और सिद्धार्थ सामल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं ने अपने पेशेवर अनुभव साझा करते हुए संवाद, सहयोग और नेटवर्किंग की परंपरा को मजबूत करने पर जोर दिया। विशेष रूप से सह-संस्थापक रितेश वर्मा को आईआईएमसीए को सशक्त संगठन बनाने का श्रेय दिया गया।

अपने संबोधन में चंदन रॉय ने कहा कि आईआईएमसी उनके जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी रही, जिसने उनके अभिनय के सपनों को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाई। वहीं प्रो. संजय द्विवेदी ने भारतीय पत्रकारिता में संस्थान के योगदान को याद किया, और पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनिल सौमित्र ने संगठनात्मक ऊर्जा को नई दिशा देने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन अंकित फ्रांसिस, कोमल बडोडेकर और अनंत सिंह सहित कई सदस्यों की मेहनत से संभव हुआ। समारोह का समापन आत्मीय संवाद, रोचक किस्सों और स्मृतियों के आदान-प्रदान के साथ हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निरंतर करते रहने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *